फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हैंडबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में चयन

हैंडबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में चयन

Sat, 28 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हैंडबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में चयन
सुहवल। श्रीकृष्ण इंटर कालेज डेढ़गांवा के दो खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली अंडर 19 विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश टीम में किया गया है। इससे विद्यालय के साथ ही क्षेत्र एवं गांव में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

बस्ती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 से 25 अक्तूबर तक 63वीं राज्य स्तरीय अंडर 19 विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के सभी 18 मंडलों की विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए पकड़ी गांव निवासी कक्षा 10 के छात्र गोलकीपर मनीष कुमार एवं कल्यानपुर गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र मनीष यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के दोनों छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए हैंडबाल के प्रदेश स्तरीय चयनकर्ता अजय सिंह एवं परविंदर सिंह ने उनका चयन आगामी जनवरी माह में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए उतर प्रदेश की टीम में किया। दोनों खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर उनके विद्यालय, परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने इस सफलता का श्रेय वाराणसी विद्यालयी हैंडबाल टीम के कोच लालबहादुर सिंह यादव को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed