फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपनिरीक्षक के दुर्व्यवहार को लेकर समिति सदस्यों का फूटा गुस्सा

उपनिरीक्षक के दुर्व्यवहार को लेकर समिति सदस्यों का फूटा गुस्सा

Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षक के दुर्व्यवहार को लेकर समिति सदस्यों का फूटा गुस्सा
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर के पास रास्ता विवाद और उपनिरीक्षक के दुर्व्यवहार से नाराज दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने सोमवार को दुर्गा प्रतिमा को रोककर यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिए। थानाध्यक्ष की ओर से खेद प्रकट करने और समझाने-बुझाने पर आंधे घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

अलावलपुर में रविवार की देर शाम कर्बला के लिए जा रही ताजिया के रास्ते और डीजे को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। सुबह जब दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था तो एक पक्ष द्वारा रास्ते को घेरकर बाधित कर दिया गया। इससे नाराज समिति के सदस्य रास्ता खाली कराने की जिद्द पर अड़ने के साथ करीब 12 बजे युसूफपुर-कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिए। उपनिरीक्षक चंद्रकांत मिश्रा समिति के सदस्यों से चक्का जाम समाप्त करने के लिए जबरदस्ती करने लगे। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपनिरीक्षक द्वारा सदस्यों को गाली देने के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने समिति के सदस्यों को समझाने के साथ ही उपनिरीक्षक द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे चक्का समाप्त हो गया। इसके बाद पूरी सुरक्षा के बीच मूर्ति विसर्जन कराया गया। इस मौके पर संयोजक संदीप सिंह उर्फ पप्पू, अशोक गुप्ता, दीपक, रामबली, माखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कासिमाबाद: थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव में सुपुर्द खाक होने जा रही ताजिया को युवकों ने रंजना कुशवाहा के खेत में रख दिया। पहले से खेत और रास्ते के विवाद को देखते हुए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और खेत में रखे ताजिए को कर्बला में सुपुर्द खाक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed