{"_id":"59d12b8f4f1c1bb8538b547c","slug":"41506880399-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करेंट की चपेट में आने महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करेंट की चपेट में आने महिला की मौत
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर दो निहालनगर में लोहे के दरवाजे में उतरे करेंट की चपेट में आने से शनिवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
वार्ड नंबर दो निहालनगर स्थित माली के बाग निवासी अंगद सैनी की पत्नी इंदू सैनी (50) खाना खाने के बाद बरामदे में गई थी। जैसे ही उसने लोहे के दरवाजे को पकड़कर खोलना चाहा, उसमें प्रवाहित हो रहे करेंट की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस कर आंगन में बेसुध होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। देर रात रात जब परिजन पानी पीने के लिए जगे तो महिला को आंगन में गिरा देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने सुबह पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।