फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   त्यौहार पर 24 घंटे बिजली देने का फरमान टांय-टांस फिस

त्यौहार पर 24 घंटे बिजली देने का फरमान टांय-टांस फिस

Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
त्यौहार पर 24 घंटे बिजली देने का फरमान टांय-टांस फिस
गाजीपुर। दशहरा त्यौहार के मौके पर शासन की ओर से 24 घंटे बिजली देने का फरमान ग्रामीण क्षेत्रों में टांय-टांस फिस होता दिख रहा है। गुरुवार को बिजली पूरी रात गायब रही। इसके चलते संबंधित क्षेत्र के लोग पूरी रात करवटें बदलते रहे।
विज्ञापन

सैदपुर संवाददाता के अनुसार गुरुवार को पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शेड्यूल के अनुसार करीब एक सप्ताह से खानपुर, अनौनी, रामपुर, सैदपुर में मात्र 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे ग्रामीण जीवन अस्त-व्यस्त है। मरदह संवाददाता के अनुसार सुबह दस बजे से लगातार विद्युत कटौती जारी है। प्रदेश सरकार के लाख निर्देश के बाद भी बिजली विभाग पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है। खासकर त्यौहार पर 24 घंटे जारी फरमान की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसी तरह की स्थिति अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की बनी हुई। जिले से सटे अन्य जिलों में शासन की ओर से जारी फरमान के अनुसार बिजली आपूति की जा रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता डीसीए एसके सिंह ने बताया कि अगर कहीं बिजली कट रही है तो वह फाल्ट या ओवर लोडिंग की वजह से।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed