{"_id":"5946bffa4f1c1b2d7c8b4650","slug":"41497808890-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे रविवार को एक युवक का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त पास के ही बस्ती निवासी प्राइवेट लाइनमैन के रुप में हुई।
एक सिनेमाहाल के सामने स्थित बस्ती निवासी राजकुमार प्रजापति (45 ) प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। शनिवार को सीएचसी के पास ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने प्राइवेट लाइनमैन को अपने घर का कनेक्शन ठीक कराने के लिए बुलाया था। कनेक्शन ठीक करने के लिए लिए सामुदायिक परिसर के पिछले हिस्से में बिना आपूर्ति कटवाए ही लाइनमैन तार जोड़ने लगा। इसी दौरान वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गया और झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब लाइनमैन घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि नगर में महज एक सप्ताह के भीतर विद्युत करेंट की चपेट में आने दो लोगों की मौत हो चुकी है।