फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   39 crore 83 lakh government property made free from Mukhtar Ansari and close

मुख्तार अंसारी व करीबियों से 39 करोड़ 83 लाख की सरकारी संपत्ति कराई गई मुक्त,कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Tue, 15 Sep 2020 12:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 15 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
39 crore 83 lakh government property made free from Mukhtar Ansari and close
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और उनके परिवार वालों पर शिकंजा कसता जा रहा है। ताबड़तोड़ कार्रवाई से उनके समर्थकों में खलबली मची है। 12 सितंबर को पत्नी और दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत गाजीपुर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


लगभग दो माह की कार्रवाई में अब तक 39 करोड़ 83 लाख रुपये की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई जा चुकी है। इस बीच, उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों, रिश्तेदारों के अब तक 47 शस्त्र निलंबित कर मालखानों में जमा कराए जा चुके हैं।  
विज्ञापन


दरअसल, बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, उनके परिजन, रिश्तेदार और करीबियों की सूची तैयार कर प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत बीते 12 सितंबर को विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी एवं दो सालों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कार्रवाई के बाद से गाजीपुर और मऊ जिले के विधायक समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक आपराधिक गैंग आईएस-191 के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी व उनके साले सरजील रजा और अनवर शहजाद संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में अपराध करते हैं।

दो माह पूर्व मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य भीम सिंह एवं रिश्तेदार राहुल सिंह द्वारा अंधऊ एयरपोर्ट की सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को खाली कराते हुए करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति अवमुक्त कराई गई।

मुख्तार गैंग के सहयोगियों-रिश्तेदारों की कंपनी विकास कंस्ट्रक्शन फत्तेह उल्लाहपुर के अवैध कब्जे दो करोड़ 80 लाख रुपये की जमीन अवमुक्त कराई गई। जबकि करीबी मेहरूद्दीन खां उर्फ नन्हे द्वारा अवैध रूप से मंगई नदी पर बनाए गए पुल को ध्वस्त कराते हुए कब्जाई गई जमीन एवं एक बोलेरो वाहन को सीज करते हुए 53 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed