फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   39 corona positive including bank employee

यूनियन बैंक कर्मचारी समेत 39 मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
39 corona positive including bank employee
गाजीपुर। जिले के यूनियन बैंक कर्मचारी समेत 39 की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में भर्ती 2760 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3197 पहुंच गई है, वहीं 31 संक्रमितों की मौत हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 406 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें इन दिनों बढ़ी हुई हैं। इसके बावजूद भी कोरोना योद्धाओं की तरह संक्रमण से दो-दो हाथ कर रहे हैं। देर शाम आई रिपोर्ट में घरिहा गांव में एक, बिरनो चार, बरूइन एक, सदर तीन, सादात यूबीआई का एक कर्मचारी, सादात सीएचसी का एक कर्मचारी, नगर के विशेश्वरगंज में दो, हुसैनपुर एक, जंगीपुर एक, तुलसीपुर एक, लालदरवाजा एक, गंगौली एक, हैंसी दो, फत्तेहपुर एक, मरदह एक, मनिहारी एक, सिरगिथा एक, सौरी दो, गोला एक, बलेसड़ी दो, नसीरपुर एक, आरंगी भदौरा एक, बंशीबाजार एक, बारिखपुर एक, उसियां एक, नगसर एक, बहेरी एक, लखनौली एक, कदम चौराहा में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इसमें लक्षण रहित और लक्षण वाले मरीजों की सूची तैयार की जा रही है, जिससे उन्हें होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा सके। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. पीके कुशवाहा ने बताया कि 39 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed