फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3526 got tabs in 41 institutes

41 संस्थानों में 3526 को मिला टैब

Sun, 08 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
3526 got tabs in 41 institutes
गाजीपुर। युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट और स्मार्ट फोन का वितरण दूसरे दिन रविवार को भी किया गया। जनपद के महाविद्यालयों, आईटीआई, पालिटेक्निक संस्थानों में से 41 जगहों पर 3526 टैबलेट छात्र-छात्राओं में वितरित हुआ। टैबलेट मिलने से छात्र-छात्राएं उत्साहित और प्रफुल्लित दिखे।
विज्ञापन

स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में मुख्य अतिथि सपना सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी एमपी सिंह, उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा ने एम ए द्वितीय वर्ष एवं एम कॉम द्वितीय वर्ष के छात्रा-छात्राओं में 178 टैबलेट का वितरण किया। अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सीएम का सपना है कि युवा समग्र रूप में सक्षम हो। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किए जा रहे स्मार्ट फ ोन टैबलेट से युवा अपने रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपने अपनी योग्यता के बल यह स्मार्टफोन, टैबलेट प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि गुगल, यू-ट्यूब, ट्विटर के माध्यम से हम बहुत सारी जानकारियां इकठ्ठा कर सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में यह तकनीक बहुत ही लाभदायक है। उन्होंने बच्चों से इस तकनीक को हमेशा इस डिवाइस का सदुपयोग करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने पूछा कि किसने अभी तक स्मार्ट फोन यूज नहीं किया है। जिस पर एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा गरिमा राय ने स्मार्ट फोन और टैबलेट अबतक प्रयोग न करने की बात कही। साथ ही खुशी जाहिर करते हुए छात्रा ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सहजानंद पीजी कालेज के प्राचार्य वी के राय ने सरकार की इस योजना के उद्देय एवं प्राप्त होने वाली उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि इसके उपयोग से शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर को-आर्डिनेटर अजय राय, एव अन्य आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णानंद चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम जनपद के सातों विधानसभा में क्रमश: विधानसभा गाजीपुर मेे कुल 5 महाविद्यालयों, संस्थाओं में 515 टैबलेट, सैदपुर में सात महाविद्यालयों, संस्थाओ में 565, विधान सभा जमानिया में 7 महाविद्यालयों में 633, विधान सभा जखनिया में 4 महाविद्यालयों में 376, विधानसभा जहूराबाद में 8 महाविद्यालयों में 661, विधान सभा जंगीपुर के तीन महाविद्यालयों में 223, विधान सभा मुहम्मदाबाद के सात महाविद्यालयों, संस्थाओं में 553 टैबलेट छात्र-छात्राओं में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed