फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   35 nominations for vacant seats

खाली सीटों के लिए 35 नामांकन

Tue, 20 Jun 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
35 nominations for vacant seats
धायक डा. संगीता बलवंत के साथ नामांकन करने जाते जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी ।
पंचायत की रिक्त सीटों के लिए कराए जा रहे उपचुनाव का नामांकन कार्य मंगलवार को हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद की खाली दो सीटों के लिए चौदह एवं ग्राम पंचायत के प्रधान पद की पांच सीट के लिए 18 सहित 35 उम्मीदवारों की तरफ से नामांकन किया गया। नामांकन के दौरान संबंधित नामांकन स्थलों पर गहमागहमी रही।
विज्ञापन

     
पंचायत की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। पहली जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का कार्य कराया गया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कक्ष एवं ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद के लिए ब्लाक कार्यालय पर पर्चा दाखिल किया गया।        
विज्ञापन


मंगलवार को विभिन्न पदों पर कुल 35 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य करंडा प्रथम के लिए 9 तथा कासिमाबाद तृतीय पर 5 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा प्रधान पद की पांच सीट के लिए 18 उम्मीदवारों की तरफ से ताल ठोंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक के ग्राम पंचायत भद्रसेन के प्रधान पद के लिए 4, रेवतीपुर ब्लाक के नसीरपुर में 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर करमचंदपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए जखनिया के विधायक के छोटे भाई विनोद सहित 3 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके अलावा मुसाफिर राम एवं दशरथ राम ने भी प्रधान पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी अमित प्रताप सिंह के सामने नामांकन दाखिल किया। उस समय विधायक त्रिवेणी राम, भासपा के जिलाध्यक्ष रामजी राजभर, मुहम्मदाबाद के ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, मनिहारी के ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह, अमित राय छोटे आदि उपस्थित थे। 


कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत खजुहां के प्रधान पद के लिए सुशीला, धीरेंद्र, रमाकांत पांडेय तथा अरुण पांडेय ने नामंकन किया। मरदह संवाददाता के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत बिजौरा में रिक्त पङी ग्राम पंचायत प्रधान की सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए चार लोगों ललिया देवी, शिवबालक यादव, योगेंद्र शर्मा, आशा देवी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र बहादुर  के सामने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिला उद्यान अधिकारी संजीव कुमार वर्मा मौजूद रहे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए तीन ने नामांकन किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed