{"_id":"a56da3ee2cbcd7fcb940a60362824671","slug":"345-candidates-enrolled-in-the-back-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"345 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
345 उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के प्रधान और सदस्य पद के पहले चरण में होने वाले चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस दौरान प्रधान पद पर 273 और सदस्य पद 72 उम्मीदवारों की ओर से अपना नामांकन वापस ले लिया गया। सैदपुर के ईशोपुर और जखनिया के हथियाराम में र्निविरोध प्रधान का चयन किया गया।
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में प्रधान और सदस्य पद का चुनाव कराया जा रहा है। पहले चरण में सैदपुर, सादात, जखनिया, मनिहारी 28 नवंबर को प्रधान पद की 373 और सदस्य पद की 4649 सीट के लिए 16 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आज नाम वापसी की प्रक्रिया के तहत प्रधान पद के लिए 212 प्रत्याशियों के तरफ से पर्चा वापस लेने के बाद अब मैदान में प्रधान पद के 2672 उम्मीदवार रह गए हैं।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि प्रधान पद के 670 में से 76 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब 594 दावेदार मैदान में है। इस तरह सदस्य पद पर 683 में 20 के नामांकन वापस लेने के बाद 663 उम्मीदवार रह गए है। सादात संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि 740 में से 126 नाम वापस लेने के बाद प्रधान पद पर 614 तथा सदस्य पद 827 में से 20 के नाम वापस लेने के बाद 807 उम्मीदवार रह गए है।
विज्ञापन
शादियाबाद संवाददाता के अनुसार मनिहारी विकास खंड में 811 में से प्रधान पद के 10 तथा सदस्य पद पर 32 ने पर्चा वापस ले लिया। जखनिया संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि प्रधान पद पर 61 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने पर 663 प्रत्याशी शेष रह गए है। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आंवटन किया गया। इसके चलते संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर दिनभर गहमा-गहमी बनी रही। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।