{"_id":"5cab8b77bdec22143356e001","slug":"31554746231-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने एवं मतदान के बाद मतगणना के लिए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी के बालाजी एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने नवीन मंडी जंगीपुर में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल क स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान के दिन स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने के लिए मंडी परिसर में वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था देखी एवं मरम्मत हो रहे स्ट्रांग रूम को बारी-बारी चेक किया गया। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की मरम्मत के जितने भी कार्य शेष हैं उसे गुणवत्तापूर्ण मटीरियल्स का प्रयोग कर सही कराना एवं स्ट्रांग रूम के आस-पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न करते हुए गुणवत्तापूर्ण फर्श की फिनिशिंग एवं गड्ढों को जड़ तक खोदाई कराते हुए उसमें अच्छी तरह से सीमेंट लगाकर प्लास्टर कराने तथा ढीले शटर को सही कराने का निर्देश दिया।
...