फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रतिरक्षण में आशाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण

प्रतिरक्षण में आशाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण

Thu, 07 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतिरक्षण में आशाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण
भावरकोल(गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोडउर के सभागार में आशा कार्यकर्ताओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के तहत बुधवार को प्रतिरक्षण अभियान के तहत टीकाकरण के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर ट्रेनर राम प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान एचबीएन टीका, मलेरिया, टीवी, गर्भपात, फैमिली प्लानिंग, आरटीआई, कुपोषण आदि पर प्रकाश डाला। बताया कि सभी प्रकार के गंभीर रोगों की रोकथाम में टीकाकरण का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। आशा घर घर संर्पक कर इसे जड़ से समाप्त करने में अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

डा. विपिन कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन योजना के लिए के लिए आशाओं को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। कहा कि स्वास्थ्य केंद्र गोडउर में नसबंदी के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को लें आए। बताया कि लाभार्थी को सारी सुविधाएं दी जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ही नसबंदी कराने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान आशाओं को प्रतिदिन 450 रुपए दिए जाएंगे, जिसमें तीन सौ रुपया टीए शामिल है। प्रशिक्षित आशाओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वालों में कन्हैया चौबे, घनश्याम वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, शिव कुमारी, एडी कुरेशी आदि रहे। इस मौके पर अंजू शुक्ला, कुंती देवी, बंदना ओझा, रेखा देवी, चांदनी, रेनू राय, पूनम देवी, इंदु यादव समेत बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed