{"_id":"5c436f00bdec22738335e012","slug":"31547923200-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल मताधिकार का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल मताधिकार का महत्व बताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात (गाजीपुर)। समता पीजी कॉलेज सादात एवं कृष्ण सुदामा पीजी कॉलेज मरदापुर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मताधिकार का महत्व बताया। रासेयो शिविरार्थी छात्र-छात्राओं ने आओ सब मिलकर गाएं, हम देने वोट जरूर जाएं, अपनी ही सरकार है, मत देना अधिकार है, देश के मतदाता है वोट देना आता है, प्रजातंत्र से नाता है, भारत के मतदाता हैं जैसे प्रेरक नारे लगाए।
सात दिवसीय रासेयो शिविर के पांचवें दिन दोनों कालेजों के तीन-तीन इकाई में शामिल शिविरार्थियों ने मलिन बस्ती ससना, खुटहीं, सरैयां, सोनबरसा एवं बक़सूपुर का भ्रमण किया। समता पीजी कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्यारेलाल यादव, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. रणजीत सिंह के साथ ही संरक्षक सभाजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. विंध्याचल सिंह यादव ने एनएसएस की महत्ता और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शिविरार्थी अंशिका सिंह, शमा उर्फ सन्नो, शिखा सिंह, निर्मला, अंजलि, प्रीति, राधा, नागेंद्र, नितेश, रणधीर, अमृता, कंचन, पूजा, नीतू, शिवप्रकाश, आकाश आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर के तीन इकाई में शामिल शिविरार्थी रंजना यादव, किरन यादव, प्रीति, पूजा, अमृता, करिश्मा, शशिकांत, सौरभ, राहुल, लालू आदि ने नारा एवं स्लोगन के जरिए मलिन बस्ती वासियों को चैतन्य बनाया। सांध्यकालीन गोष्ठी में प्राचार्य डॉ. जेएस यादव, मैनेजिंग आफीसर पवन यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुशीला यादव, डॉ. लल्लन दूबे एवं आशुतोष दूबे के साथ ही राजेश शर्मा, हरिशंकर मिश्रा, मु. अकरम, सुधीर यादव, कैलाश यादव, सुमन भारती आदि ने शिविर में दी जाने वाली जानकारी को आत्मसात करने की सलाह दी।