फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समझौते का पालन नहीं किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश

समझौते का पालन नहीं किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश

Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
समझौते का पालन नहीं किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश
गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत की बैठक अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल के कार्यालय परिसर में गुरुवार को हुई। इस अवसर पर प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते का पालन नहीं किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को प्रत्येक विद्युत उपकेंद्रों पर तीन माह से एक वर्ष तक भुगतान नहीं किया गया है। प्राइवेट मीटर रीडरों को ज्वाइनिंग लेटर, ईपीएफ नंबर, वेतन पर्ची, पहचान पत्र, वर्दी आदि नहीं दी जा रही है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता से जिन उपकेंद्रों का ठेका समाप्त हो गया है उसका समय विस्तार करने की मांग की। जिला मंत्री इंतजार अहमद ने कहा कि कंप्यूटर आपरेटर को भी दस माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है जिससे सभी संविदा कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि वास्तविक मजदूरों का हक ठेकेदारों द्वारा छीना जा रहा है एवं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। जीपीएफ/सीपीएफ स्लिप अविलंब वितरित करने की मांग की। सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने एवं सभी उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों की सूची सूचना पट्ट पर चस्पा किए जाने की मांग की। इस अवसर पर विनय तिवारी, विष्णु राय, राकेश चौधरी, शरतेंदु मिश्रा, अजय विश्वकर्मा, अंसर अली, नन्हे खान, रामजन्म कुशवाहा, बद्री, रामजी, सोनू तिवारी, बिजेंद्र यादव, सत्यपाल सिंह, विरेंद्र सिंह यादव, अखिलेश मौर्या, आशीष प्रजापति, राकेश चौबे आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अजय मौर्या एवं संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed