{"_id":"5c40bf15bdec227351391fdf","slug":"31547747093-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: शौचालय एक भी नहीं बना और पूरा गांव ओडीएफ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: शौचालय एक भी नहीं बना और पूरा गांव ओडीएफ घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शासन-प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। भांवरकोल ब्लॉक के देवरिया गांव को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। कागजों में इस गांव में कुल 499 शौचालय बनवा दिये गए हैं लेकिन हकीकत यह है कि यहां एक भी शौचालय नहीं बना है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को डीएम को पत्रक सौंपते हुए इस मामले सहित गांव के विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की है।
मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के भांवरकोल ब्लॉक में पड़ने वाले देवरिया गांव को पहले ही ओडीएफ घोषित कर दिया गया। इस गांव में कुल 499 शौचालय बने दिखाए गए हैं। खास बात यह है कि एक मृत व्यक्ति के नाम पर भी शौचालय बना हुआ दिखाया गया है। गांव के सुरेश राय के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में कहा गया है कि हकीकत यह है कि गांव में एक भी शौचालय पूर्ण नहीं है। जहां निर्माण हो रहा है वहां भी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी क्रम में गांव में सरकारी धन की लूट का आरोप लगाते हुए कहा है कि सड़क निर्माण, इंटरलाकिंग, नाली, ढक्कन, सोलर लाइट आदि विकास कार्यों में भी गड़बड़ी हुई है। गलत तरह के जमीनों का पट्टा भी कराया गया है जिसमें लेखपाल की भी मिलीभगत है। पत्रक देने वालों में आशीष राय, धर्मेंद्र राय, शिवशंकर राय, मुनिंद्र राय, जितेंद्र राम, वीरेंद्र राम, कमलावती राम, धनिक राम आदि मौजूद रहे।