{"_id":"5c0ab674bdec2241950dcb48","slug":"31544205940-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोवर्स में पीजी कालेज और रेंजर्स में राजकीय महिला पीजी कालेज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोवर्स में पीजी कालेज और रेंजर्स में राजकीय महिला पीजी कालेज अव्वल
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज गाधिपुरम के परिसर में दो दिवसीय जनपदीय महाविद्यालयीय रोवर्स-रेंजर्स प्रतियोगिता संपंन हुई। सभी प्रतियोगिताओं में पीजी कॉलेज गाजीपुर की रोवर्स टीम ने पहला तथा सत्यदेव डिग्री कॉलेज तथा स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। रेंजर्स टीम में राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर प्रथम, पीजी कालेज गॉजीपुर तथा सत्यदेव डिग्री कॉलेज संयुक्त रूप से द्वितीय रहे।
समागम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया। विजेता टीमों को सत्यदेव डिग्री कॉलेज की प्रबंधक सावित्री सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने पुरस्कार वितरित किया। इस अवसर पर सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, जनपदीय संयोजिका डॉ. प्रतिमा सिंह, अमित सिंह रघुवंशी, डॉ. दिग्विजय उपाध्याय, डॉ. तेजप्रताप सिंह, अजित यादव, सुनील यादव, स्मिता सहाय, अमित वर्मा, दिनेश यादव, संतोष, गोवर्द्धन, ज्योत्सना बिंद उपस्थित थे। संचालन श्याम कुमार ने किया। अंत में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह ने आभार व्यक्त किया।