फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पत्रक सौंप की शौचालय के घ टिया निर्माण की शिकायत

पत्रक सौंप की शौचालय के घ टिया निर्माण की शिकायत

Wed, 05 Dec 2018 12:14 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पत्रक सौंप की शौचालय के घ टिया निर्माण की शिकायत
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के सौरम गांव के मुड़कटनी मुसहर बस्ती और बिंद बस्ती के लोग ईंट-बालू और गिट्टी लेकर मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उपजिला अधिकारी को सौंपा। पत्रक में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने एक भी शौचालय का मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया है।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि ग्रामसभा सौरम के मुड़कटनी, मुसहर पुरवा और बिंद बिरादरी के जिन लोगों के जिन शौचालय का निर्माण कराया गया है, उसमें घटिया किस्म के ईंट और बालू आदि का इस्तेमाल किया गया है। छत प्लाई का लगाया गया है। इसके पहले भी गांव में जितना शौचालय का निर्माण किया गया, वह भी सरकारी मानक के विपरीत ही किया गया है। धन हड़पने की नियत से ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम विकास अधिकारी से मिलकर शौचालयों का घटिया निर्माण करा रही है। अधिकारी को मौके पर भेजकर शिकायकर्ताओं की उपस्थिति में शौचालयों की जांच कराई जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि गरीबों को अच्छा शौचालय मिल सके। पत्रक सौंपने के समय रामकुंवर चौहान, महेंद्र कुशवाहा, मुसाफिर यादव, जितेंद्र यादव, रामदुलार यादव, सतिराम मुसहर, प्रकाश, दशरथ मुसहर, रामबचन मुसहर, तुलसी मुसहर, विजयी मुसर, गुलाब मुसहर, रामदेव मुसहर, राधेश्याम मुसहर, वीरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed