फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बालकों की 50 मीटर में अजमल और बालिकाओं में सबसे आगे रही गुलाबी

बालकों की 50 मीटर में अजमल और बालिकाओं में सबसे आगे रही गुलाबी

Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बालकों की 50 मीटर में अजमल और बालिकाओं में सबसे आगे रही गुलाबी
सुहवल(गाजीपुर)। क्षेत्र के रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को 65वीं ब्लाक स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर के बालकों की 50 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय नटवां की बारी बसुका के अजमल पहले, 100 मीटर में अजमल, 200 मीटर में प्राथमिक विद्यालय बहलोलपुर के आकाश, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड में प्राथमिक विद्यालय दुल्लहपुर की गुलाबी तथा 100 एवं 200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय हरिश्चंद्रपुर की मुस्कान सबसे आगे रही।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी में बहलोलपुर, बालकों की खो-खो में डेढ़गांवा, बालिका वर्ग में साईंतबांध, समूह गान एवं मार्च पास्ट में प्राथमिक विद्यालय युवराजपुर द्वितीय पहले स्थान पर रहा। जूनियर स्तर पर 100 एवं 200 मीटर की दौड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेढ़गांवा के अरमान, 400 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवली के मिथुन, बालिकाओं की 100 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेमुआ की बन्नी, 200 एवं 400 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेढ़गांवा की रीता प्रथम रही। बालक एवं बालिका वर्ग की कबड्डी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसुका, गोला प्रक्षेपण में बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवतीपुर के मन्नू, बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महना की रवीना, बालिका वर्ग के समूह गान एवं मार्च पास्ट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय युवराजपुर तथा जिमनास्टिक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगसर अव्वल रहा। इससे पहले, प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने फीता काटने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर रेवतीपुर के खंड शिक्षाधिकारी प्रभाकर यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, प्रेम उपाध्याय, प्रवीण शुक्ला, राधेश्याम, कृष्ण कुमार, जयप्रकाश भारती, शंभू चौरसिया, विजयेंद्र, संजय खरवार, अनीता चौरसिया, अखिलेश राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गिरीश राय एवं संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed