{"_id":"5a2c177a4f1c1bc8678c0840","slug":"31512839034-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था के सवालों पर 21 को निकलेगा न्याय मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था के सवालों पर 21 को निकलेगा न्याय मार्च
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को तुलसीसागर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें जिले में अर्चना और रागिनी जैसी छात्राओं को इंसाफ दिलाने, छेड़छाड़, महिला हिंसा पर रोक लगाने, खराब कानून व्यवस्था के सवाल को लेकर 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले न्याय मार्च को कामयाब बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष चंद्रावती देवी ने कहा कि कानून में राज और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का ढिढोरा पीटकर योगी-मोदी की सरकार में महिलाएं अपने को असुरक्षित कर रही हैं। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और महिला हिंसा की बढ़ती घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया। स्कूली लड़कियां स्कूल जाने से अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। दहेज के लिए महिलाओं की हत्या तथा छेड़छाड़, बलात्कार की घटनाओं को अपराधी ताकते बेखौफ होकर अंजाम दिया जा रहा है। रागिनी और अर्चना के हत्यारोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। इंसाफ दिलाने की मांग पर 21 दिसंबर को एसोसिएशन की ओर से मार्च निकाला जाएगा। जिला सचिव हंसा देवी ने कहा कि देश में जुमलों की सरकार है। जो देश के छात्र, नौजवान, मजदूर-किसानों को ठग रही है। अगर सरकार के इस कदम का विरोध हो रहा है। तो वह दमन का रास्ता अख्तियार कर रही है। इस मौके पर मंजू गोड़, केवला देवी, सुनैना गिरी आदि मौजूद रही।