{"_id":"5a2ac7d24f1c1b8e698c092f","slug":"31512753106-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी सदन ने जमाया ओवरआल चैंपियन के खिताब पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजी सदन ने जमाया ओवरआल चैंपियन के खिताब पर कब्जा
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। केंद्रीय विद्यालय के वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में शुक्रवार को किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ओवरआल चैंपियन के खिताब पर शिवाजी सदन ने कब्जा जमाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य केशवर प्रसाद ने मुख्य अतिथि पावर लिफ्टर अरविंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि सरकारी अफीम एवं धारोद कारखाना के प्रबंधक केसी वालसन एवं सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। संभागीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों राहुल यादव, रिद्धिमा राय, अनामिका, दिलीप, मेधा राय एवं अंबुज यादव ने मुख्य अतिथि के हाथों मशाल प्रज्जवलित कराकर मशाल दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर छोटे बच्चों की जलेबी दौड़, बलून फाइट एवं बड़े बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता के साथ अभिभावकों की भी 50 एवं 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों एवं प्राचार्य ने मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आलोक पटेल, संजय राय, पी मित्रा, एके तराय, प्रो. बीडी मिश्र, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम, प्रधानाचार्य एसएस कुशवाहा, पीएन मिश्र, नीरज राय, धनराज मित्तल, बैजनाथ प्रसाद, संतोष कुमार, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे। अतिथियों के प्रति आभार पीएन मिश्र ने व्यक्त किया।