फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   3003 patients got treatment in the health fair

आरोग्य मेले में 3003 मरीजों ने कराया उपचार

Sun, 09 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
3003 patients got treatment in the health fair
गाजीपुर। जिले के 62 न्यू प्राथमिक एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 3003 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। सुबह दस बजे से शुरू आरोग्य मेला दोपहर दो बजे समाप्त हो गया। इधर उपचार के लिए सुबह से ही मरीजों के आने का क्रम शुरू हो गया था। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के चार पीएचसी पर कुल 156 मरीजों ने नि:शुल्क पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श के साथ दवाएं लीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डा.अशोक कुमार सिंह ने 66 मरीजों को देखा। साथ ही साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ.पीसी यादव ने 34, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुरराधे में डॉ. आसिफ लारी ने 29 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 27 मरीजों का इलाज किया। मेले में कुल 156 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गई। इसमें लीवर के चार, सांस के 11, उदर के 10, मधुमेह के आठ, चर्मरोग के 30, क्षय रोग के दो, उच्च रक्तचाप के तीन, एनीमिया के दो और अन्य बीमारियों के 85 मरीजों का उपचार हुआ। इस मौके पर पूनम भारती, संजय कुमार रावत, दयाशंकर यादव, फार्मासिस्ट रमेशचंद्र चतुर्वेदी, भगवान सिंह कुशवाहा, फार्मासिस्ट विनोद कुमार सिंह, नीलम, अरुण कुमार सिंह, बालकरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed