फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   30 nominated including former MLC, case filed against one thousand unknown

पूर्व एमएलसी सहित 30 नामजद, एक हजार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Jun 2021 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
30 nominated including former MLC, case filed against one thousand unknown
खानपुर। असम में सड़क हादसे में मृत सेना के जवान को शहीद का दर्जा देने और सेना के वाहन से पार्थिव शरीर घर पहुंचाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को सिधौना बाजार स्थित गाजीपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया था। इस दौरान छह बसों को क्षतिग्रस्त कर बवाल काटा था। देर रात पूर्व एमएलसी सहित 30 नामजद एवं एक हजार अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। अज्ञात को चिन्हित करने में पुलिस जुटी हुई है। मालूम हो कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी सेना के जवान अभिषेक यादव (23) असम के मीसामारी में तैनात थे। बीते 29 मई को पहाड़ पर लगे सैनिक कैंप से नीचे उतरते समय अनियंत्रित होकर जीप खाई में गिरने से वह घायल हो गए थे। उपचार के दौरान बीते दो जून को अभिषेक की मौत हो गई थी। बीते चार जून को पार्थिव शरीर राजधानी एक्सप्रेस से वाराणसी आया। वहां से प्राइवेट एंबुलेंस से परिवार के लोग पार्थिव शरीर लेकर घर आ रहे थे। सेना के वाहन से पार्थिव शरीर न आने से नाराज ग्रामीणों ने सिधौना बाजार में गाजीपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान कई रोडवेज-प्राइवेट के साथ ही सरकारी वाहनों में तोड़-फोड़ भी की गई थी। चार घंटा बाद जवान का शव ले जाने के लिए सेना का वाहन आने पर ग्रामीण शांत हुए थे। उधर पुलिस तोड़-फोड़ करने वालों को चिन्हित करने में जुट गई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सिधौनी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर पूर्व एमएलसी विजय यादव सहित 30 नामजद और एक हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed