फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 cattle recovered, seven smugglers arrested

25 मवेशी बरामद, सात तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
25 cattle recovered, seven smugglers arrested
गाजीपुर। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस ने शुक्रवार को तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 25 मवेशियों (गोवंश) को बरामद किया। मवेशियों के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तस्करों का चालान कर दिया। वहीं पशुओं को गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में पशु तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नंदगंज संवाददाता के अनुसार उपनिरीक्षक शिवपूजन बिंद पुलिस टीम के साथ पहाड़पुर चौराहे पर अपराधियों की तलाश में थे। इसी बीच मिली सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने डीहिया मार्ग स्थित कुंवरपुर गांव के पास घेराबंदी कर तीन पशु तस्करों को दबोचा। पांच मवेशी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मण बिंद, धनंजय बिंद और उधव बिंद बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थानाक्षेत्र के बिछिया गांव के निवासी हैं। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा आरोपियों के चालान के साथ ही पशुओं को सैदपुर गोशाला भेजवा दिया गया। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष पन्नेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पलिवार गांव के पास से तस्कर सभाजीत उर्फ मुन्ना यादव निवासी ग्राम इचवल थाना खानपुर और मेराज फारुकी निवासी ग्राम जौहरगंज थाना सैदपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच गोवंश बरामद हुए। साथ ही एक स्कार्पियो और एक पिकअप भी बरामद की गई। मौधा संवाददाता के अनुसार सैदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात तस्करी में संलिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से 15 गायों को भी बरामद कर लिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चौथी शर्मा और प्रेमचंद बताया। दोनों बिहार के भभुआ जिले के दुर्गावती थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed