फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24 archers selected for state championship archery competition

स्टेट चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए 24 तीरंदाजों का चयन

Wed, 10 Feb 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
24 archers selected for state championship archery competition
हेतिमपुर गांव स्थित द्रोणा तिरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप चयन प्रक्रि - फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी में आयोजित आठवीं जनपद स्तरीय तीरंदाजी के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 24 तीरंदाजों का चयन किया गया। दो दिनों तक चले इस चयन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 16 और महिला वर्ग से आठ तीरंदाज चयनित हुए। इनके द्वारा 24 फरवरी को हापड़ में होने वाले स्टेट चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। आगामी 19 फरवरी से 24 फरवरी तक हापुड़ जनपद में स्टेट चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी का प्रतिनिधित्व कर रहे मऊ, बलिया, आजमगढ़ सहित गाजीपुर के कुल 45 खिलाड़ियों का दल 18 फरवरी को जमानिया से हापुड़ के लिए प्रस्थान करेगा। इस चयन प्रक्रिया में रिकर्व राउंड के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान रोहित द्वितीय मोहम्द कामरान तृतीय अजित कुशवाहा बालिका वर्ग में खुशी श्रीवास्तव ने जनपदीय टीम में स्थान पक्का किया। कंपाउंड राउंड में प्रथम प्रशांत द्वितीय रोहित आकाश कुमार तृतीय स्थान रोहित सिंह को मिला। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पदक विजेता, राष्ट्रपति पुरुस्कृत विजेता, राज्यपाल पुरुस्कृत विजेताओ में हाथ आजमाया और टीम में पुन: स्थान पक्का किया। इंडियन राउंड सीनियर वर्ग में क्रमश: प्रथम स्थान अवनीश कुमार द्वितीय आदिल खान तृतीय मोहम्मद इमरान बालिका वर्ग में प्रथम ज्योति कुमारी द्वितीय अंजलि कुमारी तृतीय स्थान प्रियंका जूनियर स्पर्धा में प्रथम स्थान अवनीश द्वितीय आदिल तृतीय स्थान अखिलेश बालिका में प्रथम स्थान प्रियंका, द्वितीय अंजलि और तृतीय अमीषा सब जूनियर स्पर्धा में प्रथम स्थान अरुण द्वितीय स्थान निशांत औए तृतीय स्थान शैलेश कुमार बालिका में क्रमश: अंजलि अमीषा प्रीति का टीम में चयन हुआ। टीम मैनेजर राकेश मौर्य होंगे। तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। स्थानीय द्रोणा तीरंदाजी अकादमी में आयोजित चयन प्रक्रिया में स्कोरर की भूमिका अमित अनिल विनीत चंद्र प्रकाश अरुण निशांत और निर्णायक की भूमिका सुसंतो डे, अजित गुप्ता, धरती, प्रमोद और रोहित सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed