{"_id":"84336bd8e0166123db55abca994b4e38","slug":"2226-candidates-tonki-pool-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2226 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2226 उम्मीदवारों ने ठोंकी ताल
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे दौर में प्रधान और सदस्य पद के चुनाव के लिए सोमवार से नामाकंन का कार्य शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच विकास खंड मुख्यालयों पर पहले दिन कुल 2226 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। प्रधान पद के लिए 1567 तथा सदस्य पद के लिए 659 प्रत्याशियों ने ताल ठोंका।
जिले में प्रधान और सदस्य पद का चुनाव चार चरणों में कराया जा रहा है। विकास खंडवार हो रहे इस चुनाव में पहले चरण का नामाकंन आज से शुरू हो गया। सैदपुर, सादात, जखनिया और मनिहारी विकास खंड के प्रधान पद की 373 एवं सदस्य पद की 4649 सीट के लिए 28 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। आज से शुरू हुए नामाकंन कार्य के पहले दिन बड़ी संख्या में प्रधान और सदस्य पद के लिए नामाकंन हुए।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी शिवपूजन द्विवेदी ने बताया कि प्रधान पद के लिए 288 एवं सदस्य पद के लिए 101 उम्मीदवारों के तरफ से नामाकंन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सादात संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लाक के प्रधान पद की सीटों के लिए आज 388 एवं सदस्य पद के लिए 219 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
जखनिया संवाददाता के अनुसार निर्वाचन अधिकारी दीनानाथ राम ने बताया कि प्रधान पद की सीटों के लिए 397 एवं सदस्य पद के लिए 179 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं मनिहारी के निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश भारती ने बताया कि प्रधान पद के लिए 494 और सदस्य पद के 160 उम्मीदवारों ने नामाकंन किया। प्रधानी चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी काफी जोरों पर है। प्रश्ाासन स्तर से भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।