{"_id":"5c9252d3bdec22147760f49f","slug":"21553093331-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे को गुलाल लगा कर दी बधाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं तथा कार्यालयों में बुधवार को भी होली खेलने का सिलसिला बना रहा। हालत यह रही कि शाम के समय जो भी बाहर निकल रहा था उनके चेहरों पर रंग, अबीर से दिख रहा था। जैसे-जैसे शाम होती गई, लोगों पर होली की मस्ती चढ़ती गई। इसके बाद करीब सभी संस्थाओं में छुट्टी हो गई।
कहीं कहीं स्कूलों में बुधवार को भी होली उत्सव के लिए बुलाया गया था। वहां बच्चों ने आपस में तथा शिक्षकों के साथ अबीर गुलाल खेला। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल कर पर्व की बधाई देते हुए भाईचारा स्थापित किया। बैंकों, वित्तीय प्रतिष्ठानों, सरकारी दफ्तरों के कर्मचारियों ने जोश तथा उत्साह के साथ जमकर होली खेली। इस दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से नहला दिया। लोगों के चेहरे पर अबीर-गुलाल इस कदर लगा था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। इसी क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेन्द्र मोहन शुक्ला ने महुआबाग स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को गुलाल लगा कर आशीर्वाद लिया।