फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसानों ने की नहर की सफाई

किसानों ने की नहर की सफाई

Fri, 18 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने की नहर की सफाई
मरदह। राजवाहा में पानी नहीं आने से नाराज कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को रानीपुर गांव के राजवाहे के पास घंटों नारेबाजी तथा प्रदर्शन किया। इसके बाद चंदा एकत्र कर दो किलोमीटर अकैथा-श्रवणडीह नहर की सफाई का काम किया। किसानों ने कहा कि यह कार्य शासन- प्रशासन को आइना दिखाने के लिए है। अब भी अगर पानी छोड़ दिया जाय तो किसानों का कुछ भला हो जाएगा।
विज्ञापन

राजापुर-राजवाहा से रानीपुर अकैथा गांव के सामने अकैथा-श्रवणडीह राजवाहा निकली है। इसके किनारे सैकड़ों किसानों को पानी मिलता था। पांच वर्षों से इसमें विभाग द्वारा पानी नहीं छोड़ा गया और न ही इसकी साफ-सफाई की गई। किसानों ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज ब्लाक के रानीपुर, श्रवणडीह, सुदया गांव के किसान आज रोनीपुर नहर के पास पहुंच गए। शासन तथा विभागीय अधिकारियों को खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद किसानों ने चंदा इकट्ठा करके खुद ही माइनर की सफाई शुरू कर दी। किसान रामाधार यादव ने कहा कि धान की फसल से लेकर गेहूं की सिंचाई किसानों के लिए समस्या है। इस पर न तो किसी जनप्रतिनिधि ने ही ध्यान दिया न ही विभाग के अधिकारियों ने। इसके कारण किसानों ने चंदा लगाकर दो किलोमीटर लंबी माइनर को साफ करने का निर्णय लिया। इस मौके पर गिरधारी यादव, कैलाश, प्रभु, मुन्नन सिंह, रमाशंकर, रामा, शिव, नन्हे, तेजबहादुर, उमेश, पियूषकांत यादव, राम भवन, रामविलास, रामदरश, रामकेर, रामदयाल, पिंटू, रामा, सत्येंद्र, जग्गन, हरेंद्र, वकील, रामलाल, अमेरिका, रामअवध आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed