फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गणतंत्र दिवस पर दो भागों में निकली प्रभातफेरी

गणतंत्र दिवस पर दो भागों में निकली प्रभातफेरी

Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर दो भागों में निकली प्रभातफेरी
गाजीपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बताया गया कि सुबह साढ़े सात बजे स्कूली बच्चों की ओर से प्रभात फेरी दो भागों में निकाली जाएगी। पहली टॉउन हाल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट के त्रिमुहानी पर पहुंचकर समाप्त होगी। दूसरी पीजी कॉलेज चौराहा से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह साढ़े सात बजे ही नेहरू स्टेडियम से आदर्श गांव होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम तक मैराथन दौड़ होगी। साढ़े आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा। 8.40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिलाधिकारी एवं तहसीलों में संबन्धित उप जिलाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सुबह नौ बजे नगर पलिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों की तरफ से अपने-अपने क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे। ऐसे स्थलों पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी मलिन बस्ती की सफाई अभियान चलाकर सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत कराएंगे। सुबह नौ बजे 10 किलोमीटर की साइकिल रेस नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर पीजी कॉलेज चौराहा होते हुए फाक्सगंज, आदर्श गांव होकर वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त होगी। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में झंडारोहण एवं परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दस बजे जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में झंडारोहण किया जाएगा। दोपहर 12 बजे राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में शिक्षण संस्थाओं द्वारा निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में खेलकूद में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे जिला अस्पताल में पुरुष एव महिला मरीजों को फल वितरण सीएमओ एवं सीएमएस द्वारा किया जाएगा। अपरान्ह एक बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन तथा डायरी एवं पेन का वितरण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी 25/26 जनवरी की रात में अपने कार्यालय को तथा सभी उपजिलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश भक्ति के गीत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed