{"_id":"5c0ab6adbdec2241703a5b21","slug":"21544205997-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर में 24 ने किया रक्तदान 18-52-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर में 24 ने किया रक्तदान 18-52-35
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन एवं एचडीएफसी बैंक के तत्वावधान में शुक्रवार को पीजी कॉलेज स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमे जिला अस्पताल अंतर्गत ब्लड बैंक के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम रक्त संकलन के लिए पहुंची। पूर्वांह्न 11 बजे से दोपहर तक कुल 24 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह फीता काटकर किया। शिविर के महादानियों का हौसला बढ़ाते हुए ऐसे पुनीत कार्य की सराहना की।
जिला चिकित्साधीक्षक डा. एसएन प्रसाद ने कहा कि रक्तदान से शरीर में कोई कमी नहीं आती, बल्कि रक्तदाता कई बीमारियों से बच जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति रक्त देता है, उसके शरीर में दिए हुए रक्त की पूर्ति 24 घंटे के अंदर हो जाती है। रक्तकोष के चिकित्सक प्रभात कुमार ने एचडीएफसी बैंक के स्टाफ एवं अन्य रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा दान की गई प्रत्येक यूनिट रक्त से चार जरूरतमंदों को जीवन दान मिलता है। रक्तकोष के साकेत सिंह ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसकी आयु 18 से 68 वर्ष के बीच है वह रक्तदान कर सकता है। उसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक हो और उसके रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक हो। इस मौके पर ब्लड बैंक की काउंसलर प्रज्ञा तिवारी, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।