{"_id":"5c0ab684bdec22413e0587a4","slug":"21544205956-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेनाल्टी शूटआउट में बक्सडा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेनाल्टी शूटआउट में बक्सडा ने मारी बाजी
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। नेहरू युवा मंडल की ओर से ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। फुटबाल का तीसरा मैच शुक्रवार को बरेजी और बक्सड़ा के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूटआउट में बक्सड़ा की टीम ने 5-4 से बाजी मार ली।
मैच के पहले हाफ में बक्सड़ा के बबलू राम ने गोलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक बक्सड़ा की टीम ने बढ़त बरकरार रखी। मध्यांतर के बाद बरेजी के राजेश ने एक गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। निर्णायकों ने मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से कराने का फैसला लिया। इसमें बक्सडा की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज की। इससे पहले मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मिश्रवलिया प्यारचंद राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अश्विनी कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। रेफरी की भूमिका तस्लीम खां, कमेंट्री नियाज अहमद, लाइनमैन हृदय राम एवं जनमेजय राम रहे। इस मौके पर पूर्व प्रधान सीताराम, राजू कुमार, उपेंद्र यादव, अमरीश तिवारी, जयप्रकाश भारती, प्रभुनाथ तिवारी, मोहम्मद नियाज, रहमान, विनय कुमार आदि उपस्थित थे।