{"_id":"5c0029aebdec2241c1712ce7","slug":"21543514542-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल राज्यमंत्री ने किया बैकुंठ धाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्यमंत्री ने किया बैकुंठ धाम के निर्माण कार्य का शिलान्यास
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बैकुंठ धाम (श्मशान घाट) गंगा तट पर चार करोड़ दस लाख रुपये की लागत से होने वाले सुंदरीकरण के कार्य का गुरुवार को भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर के महादेवा घाट से लगायत श्मशान घाट तक लगभग 16 पुरातन सभी घाटों पर नमामि गंगे योजना के तहत 90.2 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण का अन्य कार्य कराया जाएगा।
कहा कि गंगा नदी में गिर रहे गंदे पानी के नाले के डायवर्जन सहित अन्य कई कार्य स्वच्छता तथा सुंदरता के दृष्टिगत कराए जाएंगे। बताया कि इसका टेंडर भी छह नवंबर को हो चुका है। जनता से आह्वान करते हुए अपील किया की मेरा आग्रह बनता है कि बन रहे गंगा घाटों की चिंता आप सभी अपनत्वता के भाव से करें तथा इसे अपनी खुद की संपति मान कर करेंगे, तो यह सदैव सुंदर बना रहेगा। कहा कि कल भारत सरकार के उड्डयन विभाग के अधिकारियों का एक दल तकनीकी तथा अन्य निरीक्षण के लिए मेरे अनुरोध पर गाजीपुर के अंधऊ हवाई अड्डे पर आ रहा है, जहां से जल्द ही सेवा के प्रति विचार होगा। कहा कि कल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं, प्रयास होगा कि जनपद कि हर सड़क सुदृढ़ हो जाए। श्री सिन्हा ने िबन कर तैयार होने पर श्मशान घाट कैसा दिखेगा, उस चित्र का भी अनावरण किया। कार्य की आर्किटेक्ट निधि ने कहा कि दाह-संस्कार की यह पवित्र भूमि श्मशान घाट का संतुलन एवं सुंदरता एवं गंगा नदी की स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए यहां कार्य होगा। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, विनोद अग्रवाल, ओमप्रकाश राय, सिद्धार्थ राय, बड़े पंडित, शशिकांत शर्मा, अभिषेक राय, कार्तिक गुप्ता , अर्जुन सेठ, सुनील कुमार, सतीश राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता केदारनाथ तथा संचालन हरिनारायण हरीश ने किया।