{"_id":"5be1d4a9bdec2269a00ad662","slug":"21541526697-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालर लगाते समय करेंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालर लगाते समय करेंट लगने से युवक की मौत
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली के रौजा खादी ग्राम उद्योग की छत पर दीपावली पर्व के लिए झालर लगाते समय मंगलवार को दिन में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिरनापुर सक्का निवासी श्रीकिशुन राम का पुत्र विंध्याचल प्रसाद (35) मंगलवार को दिन में करीब दो बजे रौजा स्थित खादी ग्राम उद्योग के छत पर झालर लगा रहा था। इसी दौरान उसे करेंट लग गया। इसकी जानकारी होते प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विंध्याचल का चचेरा भाई विजय परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचा और आनन-फानन में विंध्याचल को जिला अस्पताल ले आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दीपावली पर्व की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक की परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।