{"_id":"5bd741f4bdec2269360cb013","slug":"21540833780-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविरों में निखारा जाय कैडेटों की प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविरों में निखारा जाय कैडेटों की प्रतिभाएं
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के मियांपुरा स्थित 92 यूपी बटालियन एनसीसी कार्यालय में सोमवार को सहायक एनसीसी अधिकारियों को कमान अधिकारी कर्नल ओपी राय ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर गाजीपुर तथा मऊ से आए अधिकारियों को आगामी शिविरों के सकुशल संचालन, उनके नाश्ता आदि के प्रबंधन और जिला, मंडल तथा राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले होनहार कैडेटों के उत्साह वर्धन पर जोर दिया गया।
श्रीराय ने कहा कि एनसीसी ट्रेनिंग का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इसमें कैडेटों को सीखने सिखाने की प्रवृति को निखारने पर बल दिया जाना चाहिए। बताया कि परेड के बाद अब प्रतिभागियों को समुचित नाश्ता दिया जाना चाहिए। पहले नाश्ते का पैसा छात्रों के खाते में दिया जाता था जिससे शिविर में आए कैडेट भूखे ही रह जाते हैं। अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। बताया कि जिला स्तर, मंडल तथा राज्य स्तर पर यहां के कैडेट काफी नाम रोशन कर रहे हैं। यह शिविरों में कुशल प्रशिक्षण का ही परिणाम है। पीजी कॉलेज के अभय कुमार सिंह, निधि दूबे, जयप्रकाश कुशवाहा, अंकिता भारती, ममता यादव आदि कैटेड स्टेट लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इस प्रकार के होनहारों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बताया कि आगे विभिन्न स्कूल- कॉलेजों में शिविर लगाए जाएंगे जो 10 दिनों का होगा। दिसंबर माह के अंत तक बड़े स्तर पर एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रोजेक्टर पर भी कई बातें समझा कर प्रशिक्षण में आए लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर मेजर बीबी सिंह, लेफ्टिनेंट राजेश प्रकाश, जेपी पांडेय, सतीश राय, रामनाथ, शकील अहमद, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।