{"_id":"5b6b35034f1c1b9c3e8b5c3f","slug":"21533752579-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बूथों पर लाभार्थी सम्मेलन कराने पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बूथों पर लाभार्थी सम्मेलन कराने पर विचार
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज स्थित कक्ष में भाजपा मंडल सादात उत्तरी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को हुई। इसमें बूथ स्तर पर कमेटी गठित करना, कमेटी के सदस्यों को कार्य निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपना, प्रर्येक बूथ पर आईटी प्रमुख बनाना, प्रत्येक बूथों पर लाभार्थी सम्मेलन कराना, कार्यक्रम प्रमुख तय करना आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश मंत्री, प्रभारी एवं वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें। वर्ष 2019 का चुनाव प्रमुख रूप से घुसपैठियों को निष्कासित करने वाली पार्टी एवं उनकी समर्थक पार्टी के बीच होने जा रहा है। कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याण की योजनाओं से जन-जन को अवगत कराएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, सुदामा राम, रामाश्रय मिश्र, आलोक सिंह, प्रियंवदा मिश्र, विरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, शैलेश सिंह बागी, श्यामनारायण, सुनील कुशवाहा, मुनिराज चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन अजय सहाय ने किया।