फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार्य बहिष्कार कर आशाओं ने धरना-प्रदर्शन किया

कार्य बहिष्कार कर आशाओं ने धरना-प्रदर्शन किया

Tue, 17 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर आशाओं ने धरना-प्रदर्शन किया
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश आशा बहू-आशा संगिनी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर जिला महिला चिकित्सालय परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरा होने तक एसोसिएशन का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना सभा में उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग खोजी अभियान कार्यक्रम के मानदेय का शासनादेश के अनुसार मजदूरी दर निर्धारित की जाए। आशा बहुओं की प्रोन्नति एनएनएम पर अन्य की तरह की जाए। चिकित्सालय को दलालों से मुक्त किया जाए। प्रसव के दौरान आशा का नाम अंकित कर चिकित्सक का हस्ताक्षर कराया जाए। लाभार्थी का प्रमाणपत्र आशाओं के प्रमाणपत्र के साथ निर्गत कराया जाए। सभा में उपस्थित उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, अश्विनी कुमार राय, प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश सिंह ने संगठन को पूर्ण समर्थन देते हुए आंदोलन में भागीदारी का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शीला देवी, पुष्पा, आराधना, उर्मिला, चंद्रप्रभा, रीना, गीता, चंदा, पारसमुनि, लालसा गुप्ता, नाजमा, कालिंदी, आशा, प्रतिभा, सुनीता, सुशीला, मनीता, रामदुलारी, ममता, मिथिलेश यादव, गीता कुशवाहा, चिंता देवी, सपना, वंदना, गुड्डी, परवीन, होशिला प्रजापति आदि उपस्थित थीं। सभा की अध्यक्षता नगीना प्रजापति एवं संचालन प्रमिला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed