{"_id":"5ae20d9b4f1c1b3c0a8b6a7f","slug":"21524764059-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में मानदेय के प्रगति पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में मानदेय के प्रगति पर हुई चर्चा
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा जनपद इकाई की बैठक राजेश यादव की अध्यक्षता में ग्राम विकास संस्थान के परिसर में गुरुवार को हुई। इसमें माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों-कर्मचारियों के मानदेय की प्रगति को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर क्षेत्र प्रभारी डा. कृष्णमोहन यादव ने कहा कि 15 अप्रैल को उमेश द्विवेदी (शिक्षक विधायक लखनऊ) एवं संजय कुमार मिश्र (शिक्षक विधायक बरेली मुरादाबाद खंड) से वार्ता के दौरान शीघ्र ही सम्मानजनक मानदेय का आश्वासन मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षकों की मांगे उचित हैं। उस पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमों का परीक्षण कर उनकी मांगे पूर्ण की जाएंगी। इसकी चर्चा करते हुए इस अवसर पर डा. कृष्णमोहन यादव प्रभारी शिक्षक निर्वाचन खंड वाराणसी द्वारा जनपद में जनपदीय अधिवेशन एवं शैक्षिक विचार संगोष्ठी के लिए प्रस्ताव रखा, जिस पर बैठक में उपस्थित समस्त शिक्षकों द्वारा तय किया गया कि 12 मई को सुबह 10 से तीन बजे तक ग्राम विकास संस्थान के सभागार में शिक्षक अधिवेशन-शैक्षिक विचार संगोष्ठी का आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक लखनऊ खंड उमेश द्विवेदी होंगे। बैठक के अंत में भारतीय विद्यापीठ इंटर कालेज के प्रबंधक देवचंद्र प्रजापति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव, राजेश कुमार यादव, हरिहर यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय यादव, सतीश यादव, राधेश्याम सिंह यादव, पवन पांडेय, सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, शिवजी, विकास वर्मा, मुजुर यादव, विरेंद्र कुमार, डा. आरपी सिंह यादव, लालजी यादव आदि उपस्थित थे।