{"_id":"5aa174ff4f1c1baa758b45a5","slug":"21520530687-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता विद्युत से अपूर्ण कार्यो की रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता विद्युत से अपूर्ण कार्यो की रिपोर्ट मांगी
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। परिवहन आयुक्त पी गुरु प्रसाद ने गुरुवार को जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पर विधानसभा सदर, जखनिया, जमानिया में विद्युत, सड़क, सिंचाई में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने उक्त विधानसभा में कराए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिशासी अभियंताओं से स्वीकृत कार्यों में प्राप्त बजट आवंटन, खर्च एवं बचत धनराशि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से अपूर्ण कार्यों की रिपोर्ट मांगी। ट्रांसफार्मर के संबंध में पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्तमान वर्ष की स्थिति की जानकारी ली।
बैठक में बताया गया कि सदर विधानसभा क्षेत्र में यहां 5 सब-स्टेशन का निर्माण किया गया है। पुरैना पंप कैनाल में क्षमता वृद्धि तथा नहरों में टेल तक पानी पहुंचाए जाने के संबंध में जानकारी ली। देवकली पंप कैनाल में नहरों के पुन: स्थापना के प्रस्ताव के विषय में पूछा तो बताया गया कि सर्वे के लिए बजट की मांग की गई है। जमानिया विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत किए गए कार्य एवं टेंडर की जानकारी ली और जो कार्य अभी पूर्ण नहीं हुए, उन्हें अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ताड़ीघाट-बारा मार्ग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके लिए शासन की तरफ से 228 करोड़ के सापेक्ष 96 करोड़ प्राप्त हुए हैं। अभी खर्च के लिए 40 करोड़ बचा है, जिसमें मार्ग के दाहिने तरफ की सात किमी तथा बाएं तरफ का 15 किमी मार्ग पूर्ण हो चुका है, जिसकी मानीटरिंग के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। गड्ढामुक्त के संबंध में पूछने पर बताया गया कि कुल 41 सड़कें गड्ढामुक्त की गई हैं, जिसके लिए प्रति किमी 45 हजार रुपए का बजट आवंटित हुआ है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी चंद्रविजय सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी उपस्थित थे।