फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   टूटी नहर को कर्मचारियों ने किया दुरुस्त

टूटी नहर को कर्मचारियों ने किया दुरुस्त

Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
टूटी नहर को कर्मचारियों ने किया दुरुस्त
दिलदारनगर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

जमानिया से निकली चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानिया-गहमर बड़ी नहर पानी के दबाव से शुक्रवार की रात दिलदारनगर थाने के पास टूट गई थी। इससे करीब 50 बीघा रबी की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार की शाम क्षतिग्रस्त नहर को दुरुस्त कर लिया।

पानी के दबाव में शुक्रवार की देर रात थाने के पास जर्जर नहर की मेढ़ एकाएक कट गई थी। इससे नहर का पानी पास स्थित खेतों में बहने लगा था। सुबह खेतों में पानी भरा देख किसानों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। जानकारी होते ही विभाग ने नहर में पानी की सप्लाई बंद कर उसकी मरम्मत के निर्देश दिए थे। पानी घुसने से बलदेव यादव, सूरज यादव, गंगा विशुन यादव, योगेंद्र सिंह, उदय नारायण, सुग्रीम यादव, सुरेंद्र यादव, शिव मंगल यादव, मैनुद्दीन खान, बनारसी राम सहित लगभग 30 किसानों की 50 बीघा रबी की फसल खराब हो गई थी। जानकारी होते ही जमानिया सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए थे और तत्काल पानी की सप्लाई बंद करा दी थी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने मिट्टी और बोरी में बालू-मिट्टी डालकर नहर को दुरुस्त किया। इस संबंध में जमानिया सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त नहर को दुरुस्त करा दिया गया है। मिट्टी के पूरी तरह से बैठ जाने के बाद नहर में पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed