फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 2119 प्रधानाध्यापक बनेंगे कक्ष निरीक्षक

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 2119 प्रधानाध्यापक बनेंगे कक्ष निरीक्षक

Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 2119 प्रधानाध्यापक बनेंगे कक्ष निरीक्षक
गाजीपुर।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन का समय शेष रह गया है। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों और संकलन केंद्रों को परीक्षा के लिए तैयार करने में अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और कर्मचारी शनिवार को पूरे दिन अंतिम रूप प्रदान करने में लगे रहे। परीक्षा के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 2100 से अधिक सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों की ड्यूटी बतौर कक्ष निरीक्षक लगाई गई है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है। इस परीक्षा में करीब 2 लाख 36 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए, जिले में 279 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 2 हजार 119 सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों के अलावा माध्यमिक के पांच हजार 533 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जा चुकी है। इस तरह कुल 7652 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सात सचल दल का गठन किया गया है। इसमें डायट सैदपुर के प्राचार्य डा. कोमल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, लेखाधिकारी दीपक सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव और राजकीय हाईस्कूल कटरिया के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार विश्वास को सचल दल का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, सात जोनल मजिस्ट्रेट और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया जा रहा है। शनिवार तक 98 प्रतिशत कापियों एवं प्रश्नपत्रों का वितरण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed