फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवराजपुर ए ने जीता जिला चैम्पियनशिप का खिताब

युवराजपुर ए ने जीता जिला चैम्पियनशिप का खिताब

Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
युवराजपुर ए ने जीता जिला चैम्पियनशिप का खिताब
गाजीपुर। जिला वॉलीबाल संघ के तत्वावधान में जिला वालीबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन स्थानीय मैदान पर किया गया। पहला सेमीफाइनल युवराजपुर ए और स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमें युवराजपुर ने 25-18 से जीत दर्जकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल ताड़ीघाट एवं युवा क्लब युवराजपुर के बीच खेला गया। इसमें ताड़ीघाट ने 30-22 के अंतर से जीत दर्जकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला युवराजपुर ए और ताड़ीघाट के बीच खेला गया। फाइनल में युवराजपुर ने 25-17 और 28-26 से जीत दर्जकर जिला चैम्पियनशिप पर कब्जा जमा लिया। पुरस्कार वितरण वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मुकेश सिंह ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष चंद्रबली सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस नाथ सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. ओमदेव गौतम, बद्रे हसन, डॉ. जंगबहादुर सिंह, केशव सिंह, रमेश सिंह, विजय सिंह, चंदन राय, आयूष सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed