{"_id":"5a185c464f1c1b7a548bf095","slug":"21511545926-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुभव, अनुष्का सिंह और अनुष्का यादव अव्वल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुभव, अनुष्का सिंह और अनुष्का यादव अव्वल रहे
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से अक्तूबर माह में आयोजित जनपद स्तरीय आनंद स्वरुप वर्मा स्मृति निबंध प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को प्रधान कार्यालय पीरनगर पर घोषित किया गया। क्लब के परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कनिष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल के अनुभव कुमार सिंह पहले, सन फ्लावर कांवेंट स्कूल की एकता सिंह दूसरे तथा सन फ्लावर कांवेंट स्कूल की शिवांगी सिंह तीसरे स्थान पर रही। प्रियांशु कुमार एवं रविकांत कनौजिया का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया। अंजली राय तथा सन्नी कुमार का चुनाव प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए किया गया।
उन्होंने बताया कि ज्येष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल की अनुष्का सिंह प्रथम, इसी विद्यालय की आस्था सिंह द्वितीय तथा यश्वी श्रीवास्तव तृतीय रही। शिवांगी यादव एवं तनु शर्मा का सांत्वना पुरस्कार तथा जितेंद्र कुमार यादव एवं प्रिया कुमारी का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुनाव किया गया। वरिष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल की अनुष्का यादव पहले, शाह फैज पब्लिक स्कूल के हर्षित श्रीवास्तव दूसरे तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की अनुष्का शर्मा तृतीय स्थान पर रही। इशिता यादव तथा सुधा कुशवाहा का सांत्वना पुरस्कार तथा अमृत प्रकाश यादव का प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चयन किया गया। संस्था के सचिव सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को जनवरी माह में आयोजित 22वें वेलफेयर उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष एड. चंद्रिका प्रसाद, जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, मनोज दूबे, आशुतोष सिंह, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित थे।