{"_id":"59d3ce864f1c1bab538b5865","slug":"21507053190-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे ठप रहा डाउन लाइन का परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे ठप रहा डाउन लाइन का परिचालन
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर। दानापुर मंडल के धीना स्टेशन से गहमर के बीच सोमवार को चार घंटे का ब्लॉक लेने से करीब डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इस दौरान अपर इंडिया विलंब से सवा बारह बजे गुजरी। जमानिया स्टेशन पर दिन में डेढ़ बजे से तीन बजे तक एवं गहमर स्टेशन पर ढाई बजे से 5.25 बजे तक ब्लॉक रहा। इस बीच डाउन की पहली ट्रेन साढ़े छह बजे 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन न्यू फरक्का चलाई गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। रेल सूत्रों के मुताबिक न्यू फरक्का मुगलसराय से 1.39 में खुली और महज 20 किलोमीटर चल कर धीना में आकर खड़ी हो गई। वहां से उसे लाइन क्लीयर 5.25 मिनट पर मिला। मुगलसराय से आरा के बीच प्रतिदिन कहीं न कहीं ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे आए दिन ट्रेनों का का आवागमन घंटों तक प्रभावित रह रहा है। जिसके कारण यात्रियों की फजिहत हो रही है। खासकर दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन