{"_id":"5cace0a4bdec221402336158","slug":"201554833572-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग 26 बिस्वा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग 26 बिस्वा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को खेतों के ऊपर से गुजरे विद्युत तार में शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब साढ़े सात बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।
इलाके के धनौता गांव के सिवान में मंगलवार को दिन में करीब तीन बजे ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में हुई शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से एक के बाद एक सुग्रीव कुशवाहा, भीम कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा के खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें देख परिवार के साथ ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। शोर-शराबा के बीच लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब साढ़े बीघा खड़ी गेहूं की फसल राख में तब्दील हो गई। किसानों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है। मौके पर पहुंचे लेखपाल राजनरायण यादव ने मौका मुआयना किया और रिपोर्ट सौंपी। इस संबंध में तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी। उधर क्षेत्र के सब्बलपुर कला बाड़ में खेत के ऊपर से गुजरे विद्युत तार से शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सब्बलपुर गांव निवासी रामदेव, रामविलास तथा देवरिया गांव निवासी राजकुमार यादव के खेत में मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे आग लग गई। जानकारी होते ही परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद लोग आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 26 बिस्वा खड़ी फसल जल कर राख हो गए। आग बुझाने के बाद फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। यदि ग्रामीणों ने आग पर काबू नहीं पाया होता तो आसपास स्थित खेतों में खड़ी और भी फसल आग की भेंट चढ़ सकती थी।