फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बसपा और सपा के नेताओं को अपनी राजनीति पर भरोसा नहीं

बसपा और सपा के नेताओं को अपनी राजनीति पर भरोसा नहीं

Tue, 09 Apr 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बसपा और सपा के नेताओं को अपनी राजनीति पर भरोसा नहीं
मनिहारी(गाजीपुर)। प्रदेश के पूर्व मंत्री एससी-एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कहा कि बसपा तथा सपा के नेताओं को अपनी राजनीति पर भरोसा नहीं है। ऐसे विश्व के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन की राजनीति करनी पड़ रही है। यह बातें उन्होंने मंगलवार को जखनियां विधानसभा क्षेत्र स्थित नसीरपुर गांव के एक बागीचे में आयोजित भाजपा लोकसभा के अनुसूचित मोर्चा के विजय संकल्प सम्मेलन में कही। कहा कि सपा-बसपा ने प्रदेश में चार-चार बार सत्ता में रह कर मुख्यमंत्री बन कर देश-प्रदेश एवं समाज का कितना हित किया है यह दलित एवं पिछड़े समाज की जनता बखूबी देख एवं समझ रही है। स्वयं के हितों को सिर्फ साधने वालों को जनता इस बार करारा जवाब देगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने कहा कि समाज में पिछड़े एवं वंचित जनता को आगे बढ़ाना भाजपा का हमेशा सिद्धांत रहा है। सम्मेलन में एमएलसी डा. केदारनाथ सिंह, जीता राम, विधायक डा. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, शिवबचन राम ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, प्रभुनाथ चौहान, सरोज कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्यामनारायन राम एवं संचालन पुनवासी राम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed