फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Fri, 08 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से रैलियां निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। स्कूल कॉलेजों में गोष्ठियों का आयोजन भी हुआ। जिसमें महिला सशक्तीकरण के साथ ही महिला सुरक्षा तथा कानून की जानकारी दी गई। स्टेशन पर आरपीएफ की ओर से भी महिला यात्रियों की सुरक्षा के टिप्स देने के साथ ही मिठाई का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब एवं इनरह्वील क्लब की ओर से सामाजिक प्रयास आपके साथ मासिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकीय महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं की ओर से रैली निकाली गई। रैली को नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह रैली महुआबाग, मिश्रबाजार, कोतवाली, आमघाट होते हुए फिर कॉलेज पर आ कर समाप्त हो गई। इस दौरान छात्राएं हाथ में बैनर, झंडा लेकर चल रही थी जिसमें स्वच्छ माहवारी के संदेश, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ आदि स्लोगन लिखे हुए थे। रैली के समापन के बाद कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। डा. अनुपमा सिंह ने कहा कि महिलाएं माहवारी के समय बेझिझक हो कर पैड का इस्तेमाल करें। बताया कि देश की 82 प्रतिशत महिलाएं अभी पैड का प्रयोग नहीं करती जिसके चलते उन्हें संक्रमण के साथ ही कई गंभीर रोग हो जाते हैं। स्वास्थ्य के साथ ही हर क्षेत्र में जागरूक होने की आवश्यकता है। प्राचार्या सविता भारद्वाज ने देश स्तर पर जानी जाने वाली महिलाओं की तरह खेल, शिक्षा, अर्थ जगत, एवरेस्ट फतह आदि में नाम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अब अपने आप को कहीं से अबला नहीं समझना चाहिए। संचालन इनरह्वील क्लब की विनीता सिंह ने किया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने क्लब की तरफ से सेनेटरी वेंडिग मशीन महाविद्यालय को समर्पित किया। कहा कि इससे महिलाएं नि:संकोच पैड खरीद सकेंगी। इस मौके पर डा. अकबर आलम, शंभू शरण, शिव कुमार, असित सेठ, आकाशद्वीप, सुप्रोतिम बागची, अजय सर्राफ, संजय नासिर, मधु प्रसाद, अजय सर्राफ, मंजू सेठ, मधु प्रसाद, शोभा वर्मा, जिशान जिया आदि मौजूद रहे। इधर वेलफेयर क्लब की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन तुलसीपुर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में किया गया। शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा तथा विद्यालय के प्रबंधक काशी नाथ कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के प्रोत्साहन तथा उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। प्रबंधक ने अह्वान किया कि नारी को सम्मान देने की पहल अपने घर से शुरू करें। जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने कहा कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि नारी का सम्मान करें और अपने अंदर बदलाव लाएं। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, सचिव धर्मेन्द्र कुमार, एडवोकेट चन्द्रिका प्रसाद, नीतू राय, अखिलेश्वर वर्मा, स्नेह मौर्या,धर्मेन्द्र जायसवाल, डा.जितेन्द्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिंद, मनीष तिवारी, सूर्यरेख मणि आदि उपस्थित रहे। संचालन क्लब पीआरओ अविनाश आनंद तथा आदित्य ने तथा अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज सिंह कुशवाहा ने किया। इसी क्रम में आरपीएफ की ओर से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं को यात्रा में सुरक्षा के टिप्स देने के साथ ही आवश्यक टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई। बताया कि कहीं भी असुरक्षा की भावना आते ही मदद के लिए पुलिस को पुकारना चाहिए। इस मौके पर चौकी प्रभारी गुलाब सरोज, कांस्टेबल संजय राय, नीरज जायसवाल आदि ने महिलाओं में मिष्ठान का वितरण किया।
विज्ञापन



गाजीपुर। समर्पण संस्था की संरक्षक सविता सिंह की ओर से 30 निराश्रित महिलाओं तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए पेंशन फार्म भरवाया गया। कहा कि संस्था हमेशा से निरीह तथा असहाय महिलाओं को सबल बाने का प्रयास करती है। एक असहाय पथरी के मरीज महिला के आपरेशन का भी जिम्मा लिया गया है। इस मौके पर चंपा देवी, शिमला देवी, प्रियंका, साक्षी सिंह मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार बाल विकास परियोजना सैदपुर के तत्वाधान में महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के मीटिंग हाल में शुक्रवार को किशोरियों का टीकाकरण कराया औऱ उन्हें पोषक तत्वों के बारे में आवश्यक जानकरी दी। अध्यक्षता करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बेबी श्रीवास्तव ने पंजीकृत बच्चों के वजन औऱ समय -समय पर लगने वाले आवश्यक टीकों के साथ गर्भवती एवं धात्री माताओं का पोषण होना चाहिए। कार्यक्रम में माया राय, लालमुनी देवी, शैलेश पाण्डेय, रेखा जायसवाल, मंजू मौर्या, शालिनी चौरसिया, शांति श्रीवास्तव ने रचनात्मक सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed