{"_id":"5c42105fbdec22735b66be24","slug":"201547833439-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजागरण रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजागरण रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात। स्थानीय समता पीजी कालेज एवं कृष्ण सुदामा पीजी कालेज मरदापुर में चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने अधिग्रहीत मलिन बस्ती ससना, खुटहीं, सरैयां, सोनबरसा एवं बक़सूपुर में जागरण रैली निकाली। सेवा-श्रमदान, स्वच्छता के साथ ही नारे एवं स्लोगन के जरिए प्रेरक संदेश दिया।
समता पीजी कालेज के कार्यक्रम अधिकारी डा. प्यारेलाल यादव, डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डा. रणजीत सिंह के नेतृत्व में मलिन बस्तियों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक बनाने का कार्य किया। अंत में शपथ दिलाई गयी कि आज से समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को मिटाने का हर संभव प्रयास करेंगे। शिविरार्थियों को संरक्षक सभाजीत सिंह, प्राचार्य डा. विंध्याचल सिंह यादव ने रासेयो की महत्ता एवं उपादेयता बताई। एनएसएस को बहुआयामी बताते हुए शिविर की जानकारी को आत्मसात करने की सलाह दी। इस दौरान अंशिका सिंह, शिखा सिंह, अंशिका यादव, निर्मला, अंजलि, प्रीति, राधा, जागृति, नागेंद्र, नितेश, रणधीर, मनीष गौतम, अमृता कुशवाहा, कंचन, पूजा, नीतू, शिवप्रकाश, अभिषेक, अमित, आकाश आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में कृष्ण सुदामा महाविद्यालय मरदापुर के तीन इकाई में शामिल रंजना यादव, किरन यादव, प्रीति, पूजा, अमृता, करिश्मा, शशिकांत, सौरभ, राहुल, लालू आदि ने मलिन बस्ती वासियों को चैतन्य बनाया। सांध्यकालीन गोष्ठी में प्राचार्य डा. जेएस यादव, मैनेजिंग आफीसर पवन यादव, कार्यक्रम अधिकारी डा. सुशीला यादव, डा. लल्लन दूबे एवं आशुतोष दूबे के साथ ही राजेश शर्मा, हरिशंकर मिश्रा, मु. अकरम, सुधीर यादव, कैलाश यादव, सुमन भारती आदि ने एनएसएस को बहुआयामी बताया।