{"_id":"5c0c0462bdec2241682924a7","slug":"201544291426-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग का गोला बना ट्रांसफार्मर, मची अफरा-तफरी
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। नगर के वंशीबाजार स्थित कृषि भवन के सामने शनिवार की शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे स्थित एक ट्रांसफार्मर आग का गोला बनकर धधक उठा। आनन-फानन में लोगों ने विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और विद्युत कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब एक घंटा तक बड़ी बाग फीडर की आपूर्ति ठप रही।
नगर के वंशीबाजार में स्थित विवेकानंद कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति के लिए गाजीपुर-वाराणसी मार्ग के किनारे पटरी पर खंभे पर ट्रांसफार्मर लगा है। शाम को करीब चार बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की लपटे देख लोग इस बात से सहम उठे कि कहीं तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फट न जाए। तत्काल लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ ही देर में दमकल कर्मियों के साथ ही विद्युत विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आग की घटना की वजह से करीब एक घंटा तक बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति बंद रही। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि शाम को 4:10 बजे वंशीबाजार के पास लगे ट्रांसफार्मर में किसी कारण आग लग गया। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचक आग पर काबू पा लिया है। आग की वजह से करीब एक घंटे तक बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति ठप थी। कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे हैं।