फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   महिलाओं की पिटाई करने वाले पुलिस पकड़ से बाहर

महिलाओं की पिटाई करने वाले पुलिस पकड़ से बाहर

Thu, 06 Dec 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की पिटाई करने वाले पुलिस पकड़ से बाहर
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जलालाबाद (अतरौला) गांव में बीते रविवार की शाम जमीनी विवाद में एक पक्ष की छह महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। पीएचसी पर उपचार के बाद इस मामले में पीड़ित पक्ष ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना से दूसरे दिन महिलाओं के पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ था। बावजूद पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित पक्ष में काफी निराशा है। उनका कहना है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं, तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की जाएगी।
विज्ञापन

जलालाबाद (अतरौला) निवासी मनोज राजभर का इसी गांव के एक व्यक्ति से जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार की शाम एक पक्ष द्वारा खेत पर कब्जा करने के दौरान मनोज राजभर के पक्ष के लोग वहां पहुंच गए थे और इसका विरोध करने लगे थे। इस पर कब्जा करने के लिए पहुंचने वाले पक्ष के लोग लाठी-डंडे से मार कर दूसरे पक्ष की माधुरी देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, ममता देवी तथा भेलिया देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे। इस मामले पीड़ित में मनोज राजभर की तरफ से चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के दूसरी दिन महिलाओं के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। बावजूद इसके अभी तक पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों के कुछ परिचितों से हिरासत में पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed