{"_id":"5bd741e6bdec22698302724f","slug":"201540833766-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालकों में राहुल और बालिकाओं में अव्वल रही आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालकों में राहुल और बालिकाओं में अव्वल रही आकांक्षा
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भांवरकोल(गाजीपुर)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में शेरपुर कला गांव के ग्रामीण स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जयप्रकाश राय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बालकों की 100 मीटर दौड़ में राहुल कुमार और बालिकाओं में आकांक्षा पटेल सबसे आगे रहीं। आरिफ अंसारी एवं रिंकी गुप्ता को दूसरा स्थान मिला।
बालकों की 400 मीटर दौड़ में रतन पासवान पहले, शुभम चौरसिया दूसरे, बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में पिंकी चौधरी प्रथम, पूजा चौधरी द्वितीय रहीं। बालकों की 800 मीटर दौड़ में जयशंकर सिंह पहले, विपिन यादव दूसरे, 3000 मीटर बालकों की दौड़ में प्रदीप यादव प्रथम एवं अनिल यादव द्वितीय तथा बालिकाओं की ऊंची कूद में अंशू यादव पहले एवं पिंकी चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं। कुश्ती 50 किलो भार वर्ग में नितेश यादव, 58 किलो में छोटेलाल, 66 किग्रा में अविल यादव, 70 किग्रा में अवधेश यादव, 74 किग्रा में राहुल यादव तथा 95 किलो भार वर्ग में अजय राय ने दमखम का लोहा मनवाया। वॉलीबाल में शेरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार एडीओ अनिल सिंह ने वितरित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, विद्यासागर गिरी, योगेंद्र पासवान, रामलाल गुप्ता, हरिहर राय, रामनारायण राय, मुरारी राय आदि उपस्थित थे।