{"_id":"5a9ecd5a4f1c1b512f8b5c67","slug":"201520356698-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचित हुए क्रय-विक्रय समितियों के संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचित हुए क्रय-विक्रय समितियों के संचालक
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
तहसील स्तरीय सहकारी क्रय-विक्रय समितियों के संचालकों के लिए मंगलवार को समिति कार्यालयों पर गहमागहमी के बीच मतदान संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही निर्वाचित संचालकों को उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया।
बिरनो संवाददाता के अनुसार, जंगीपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के डायरेक्टर पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मारकंडेय गुप्ता निर्वाचित हुए। उन्हें 39 और दिनेश चौहान को 21 मत मिले। भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर रमेश सिंह ने नव निर्वाचित डायरेक्टर को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर अभिमन्यू सिंह, चतुर्भुज चौबे, प्रवीण सिंह, दीपक सिंह, मनीष सिंह, संकठा मिश्र, राकेश यादव, राजेश चौहान, घूरा सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, श्यामबली मद्धेशिया, मन्नू सिंह आदि उपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार, स्थानीय क्रय-विक्रय समिति के संचालक पद का चुनाव कड़ी सुरक्षा में आज संपन्न हुआ। इसमें जमानिया व्यक्तिगत (अ) से प्रमोद कुमार यादव, (ब) से रविंद्र राय, जमानिया संस्थागत दो (अ) से चंद्रावती, (ब) से धीरेंद्र कुमार, (स) से मदनमोहन, (द) राजकिशोर, भदौरा व्यक्तिगत (4) से रामजी राम, भदौरा संस्थागत 3 (अ) से सिंहासन, (ब) से दिनेश, (स) से तारकेश्वर तथा रेवतीपुर संस्थागत 5 (अ) से विशेश्वर, (ब) बाला देवी और (स) से कमलावती निर्वाचित हुई। मतगणना में अपर जिला सहकारी अधिकारी बालकृष्ण मौर्य, कोतवाल राजाराम तथा चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी आदि मौजूद थे।